पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के लिए 9 कारगर टिप्स

पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के लिए 9 कारगर टिप्स

सेहतराग टीम

आज के दौर में पाचनतंत्र की समस्या आम बात हो गयी है। क्योंकि अमूमन लोगों का खान-पान अनियमित होता है। कई बार कुछ चीजें खाने से पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज होने पर पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है। पेट में सूजन और ज्यादा दर्द होना भी कब्ज होने के ही संकेत होते हैं। ऐसे में कब्ज से बचने का सबसे सही और अच्छा रास्ता है कि खान-पान में बदलाव करना। आज हम आपको इस आलेख कुछ ऐसे कारगर टिप्स बताएंगे जिससे पाचन तंत्र से जुडी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

पढ़ें- घरेलू तरीकों से करें लूज मोशन का इलाज, कमाल के 7 बेस्ट उपाय

जंकफूड्स का अधिक सेवन

डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है।

अधिक तैलीय पदार्थों का सेवन

अधिक चिकनाई वाले भोजन से पेट खराब हो सकता है। ऐसे भोजन के सेवन से लिवर में वसा जमा हो जाती है।

कम एक्सरसाइज करना

हम जब भी खाना खाते हैं तो हमारे शरीर को कैलोरी मिलती है। अगर इस कैलोरी को सही से बर्न नहीं कर पाएंगे तो कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में हमें नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम करते रहना चाहिए।

पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के लिए कारगर टिप्स

  • कम वसा वाले आहार लें।
  • छिलके वाली दालों का सेवन करें।
  • प्रचुर मात्रा में सलाद का सेवन करें।
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक की जगह दही और छाछ का सेवन।
  • रेशेदार फलों और सब्जियों का सेवन करें।
  • भारी भोजन से दूरी।
  • फास्ट फूड और जंकफूड से परहेज।
  • सोने और खाने का समय निर्धारित करें।
  • अंकुरित मूंग, चना और मोटे अनाज का सेवन करें।

 

इसे भी पढ़ें-

लिवर की सेहत के लिए गजब की चीज है कच्चा पपीता, ये 7 फायदे भी होते हैं

शाम 6 बजे के बाद खाना खाने से मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज बढ़ने का खतरा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।